Araria

Friday, November 18, 2011

सम्मान नहीं मिला तो सेवा यात्रा के दौरान सीएम का होगा विरोध:डा. दिलीप


फारबिसगंज (अररिया) : पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों को सुबे की सरकार द्वारा उचित सम्मान नही दिया जा रहा है। यदि इस रवैये में सुधार नही लाया गया तो अररिया जिला में सेवा यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
उक्त कथन है कि विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को फारबिसगंज में कही। वे यहां भाजपा कार्यकर्ता सह नगर पार्षद स्व. अरविंद यादव के श्राद्ध कर्म में भाग लेने पहुंचे थे। डा. जायसवाल ने कहा कि जिले के कनीय पदाधिकारी डीएम के इमानदारी की आड़ में पंचायती जन प्रतिनिधियों का भया दोहन कर रहे हैं। जिसके चलते विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जन प्रतिनिधियों का शिष्ट मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मिलेगा और यदि इसमें सुधार नहीं हुई तो द्वितीय चरण में अररिया जिला में मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा के दौरान विरोध प्रकट किया जायेगा।
वहीं स्व. यादव के श्राद्ध कर्म में डा. जायसवाल के अलावा सांसद प्रदीप सिंह, पूर्णिया विधायक किरण केशरी, सिकटी विधायक आनंदी यादव, फारबिसगंज विधायक पद्म पराग वेणु, जोकीहाट के विधायक सरफराज आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, भाजपा नेता बब्बन सिंह, प्रो. एमपी सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment