Araria

Sunday, November 20, 2011

जयंती पर याद की गयी इंदिरा गांधी


फारबिसगंज (अररिया) : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तत्वावधान में द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता नसीम रजा ने किया।
मौके पर एनएसयूआई के छोटू पासवान, कफिल अंसारी, रमेश मिश्रा, मो. मेराज, मो. दिलावर, कुणाल यादव, मो. शमसेर आदि दर्जनों सदस्य समेत अररिया जिला कांग्रेस कमिटि के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, मो. ताहिर, मुरलीधर साह, शंकर प्रसाद साह एवं मनोज तिवारी आदि ने स्व. गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

No comments:

Post a Comment