Araria

Friday, November 18, 2011

साक्षर भारत के लिए सात पंचायत में प्रेरक नही


नरपतगंज (अररिया) : साक्षर भारत कार्यक्रम के लोक शिक्षा समिति के प्रावधान में प्रखंड के सात पंचायतों में प्रेरक का नियोजन नही हुआ। इससे आगामी 20 नवंबर को होने वाला सर्वेक्षण प्रभावित भी हो सकता है।
बीईओ के हवाले से बीआरपी राजदेव बहरदार ने बताया पथराहा, बढ़ेपारा, नाथपुर, मधुरा उत्तर, फत्तेपुर, रामघाट, दरगाहीगंज के नियोजन समिति द्वारा निर्धारित समय पर नियोजन नही कराया गया, जिस कारण सातो पंचायतों में प्रेरक चयन न हो सका। वहीं जिला पदाधिकारी अररिया के जनता दरबार से सोनापुर, भंगाही, मानिकपुर, मिरदोल, तामगंज पर आपत्ति आई है। नियोजन कमेटी के सदस्य द्वारा कागजात नही सौंपे जाने पर आपत्ति का निपटारा बीईओ द्वारा नही किया जा सका है। दूसरी तरफ केआरपी उमेश यादव ने कहा मात्र मधुरा उत्तर व फत्तेपुर में बहाली नही हुआ है। आपत्तियों का निबटारा 22 नवंबर के बाद किया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में आठ कर्मी लगाया जा रहा है। कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं को भी लगाया जा रहा है। वहीं प्रखंड के 404 वार्ड में 404 शिक्षक को साक्षरता कर्मी के सहयोग में लगाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment