Araria

Sunday, November 20, 2011

नाराज किसानों ने किया रबी महोत्सव में विरोध प्रदर्शन


सिकटी(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय मे शनिवार को द्वितीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जबकि फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने पर किसानों ने इस महोत्सव में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ ने कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि इस इलाके में श्री विधि से धान की अच्छी पैदावार हुई है। यदि गेहूं की खेती इसी तरीके से किया जाय तो कम लागत में अच्छी उपज हो सकती है। श्री अशरफ ने गेहूं की सघनीकरण विधि व जीरोटिलेज विधि से गेहूं की खेती करने का आह्वान किसानों से किया। श्री अशरफ ने बताया कि इसके लिए 268 किसानों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं उपस्थित किसानों ने इस रबी फसल का विरोध भी किया। किसानों ने बताया कि यहां पर किसानों का अनाज लेने वाला कोई नहीं है। जब तक पंचायतवार क्रय केंद्र नहीं खुलेगा तब तक हम किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलेगा।
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, मुखिया शिवशंकर मांझी, बबन झा, महेन्द्र प्रसाद मंडल, देवी प्रसाद सिंह, दयानंद मंडल, विजय विश्वास, कुतुमुद्दीन, मो. कैयूम, हरेन्द्र सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment