Araria

Wednesday, November 23, 2011

भाजपा नेता के निधन पर शोक


सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा स्थित किसान घर में मंगलवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ मुन्ना झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पड़रिया पंचायत के अध्यक्ष अमर नाथ सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी।
उपस्थित सदस्यों ने श्री सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया एवं उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा। श्री सिंह के निधन पर स्थानीय विधायक श्री आनंदी प्रसाद यादव उनके गांव जाकर अपना दुख व्यक्त किया। मौके पर श्री देवी प्रसाद सिंह, दयानंद मंडल, अरुण झा, भगवान झा, हरेन्द्र सिंह, दिलीप झा आदि पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment