Araria

Friday, November 18, 2011

कालाजार मरीजों को नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि

फारबिसगंज (अररिया) : कालाजार के मरीजों का बेहतर इलाज एवं सुविधा देने के सरकारी दावे अस्पताल में खोखला साबित हो रहा है। फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में इलाजरत कालाजार के मरीजों को प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिल पा रही है। घोषणा के बावजूद विगत फरवरी माह से आवंटन ही नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण मरीजों को रोजाना दिया जाना वाला नगर 50 रुपये प्रोत्साहन राशि नही मिल पा रहा है। मिली जानकारी अनुसार कालाजार की जांच करवाने के लिए तकरीबन 10 से 15 व्यक्ति रोजना उक्त अस्पताल में आते हैं उनमें से एक-दो व्यक्ति पोजेटिव पाये जाते हैं। अस्पताल में उपलब्ध जांच के साधन से रोग का पता भी लगा लिया जाता है। किंतु इलाज के दौरान सुविधा आवश्यकता अनुसार उपलब्ध नही हो पाती है। ऐसे में गरीब लाचार मरीज चाह कर भी अपना समुचित देखभाल नही कर पाते हैं। बताया जाता है कि कालाजार से पीड़ित होने वाले मरीजों को अस्पताल में एडमिड किये जाने का प्रावधान है, किंतु ऐसा नहीं हो पा रहा है। इधर राशि उपलब्ध नही होने की पुष्टि करते हुए रेफरल अस्पताल प्रभारी डा. जे.एन.प्रसाद ने बताया कि राशि नही मिलने पर होने वाली परेशानी की जानकारी कई बार सीएस को दी गई किंतु आजतक राशि उपलब्ध नही हो सकी है।

No comments:

Post a Comment