Araria

Monday, November 7, 2011

हर्षोल्लास पूर्वक मना बकरीद


सिकटी/कुर्साकांटा/जोगबनी(अररिया) : त्याग व बलिदान का पर्व सिकटी व कुर्साकांटा प्रखंड में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बकरीद के मौके पर मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी दी तथा एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दिया। वहीं कुर्बानी किए गए बकरे आदि के कई हिस्से दीन दुखियों व रिश्तेदारों में बांटे। जानकारों का कहना है एक समय अल्लाह ने अपने बंदे से अपने बेटे की कुर्बानी देने की मांग की। बंदे ने अपने बेटे की कुर्बानी देकर एक मिसाल कायम किया। अल्लाह की दया से बंदे का पुत्र जीवित हो गया। तभी से लोग इस अवसर पर पुत्र के बदले बकरे की कुर्बानी देते हैं।
कुर्साकांटा से निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर इदगाह में मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा की। मौके पर पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद दिखे।
जोगबनी से निप्र के अनुसार सीमावती इलाके जोगबनी में भी ईद उल फितर कर पर्व खुशी पूर्वक मनायी गयी। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment