Araria

Friday, November 18, 2011

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

पलासी(अररिया) : प्रखंड के इसत्मबरार गांव की एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस बाबत पीड़िता शनिचरी देवी ने कुजरी के पंसस पति
रजीलाल यादव के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।
दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि बीते 24 सितंबर की रात वह रात अपने बच्चों के साथ सोयी थी। इस क्रम में जब वह रात्रि 11 बजे शौच करने बाहर निकली तो उक्त व्यक्ति ने मौका पाकर जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। हल्ला करने पर ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। इस बाबत पंचायती भी हुई।

No comments:

Post a Comment