Araria

Saturday, November 12, 2011

कैंप में हुआ मनरेगा अग्रिम का समायोजन

अररिया : जिला पदाधिकारी एम. सरवणन के निर्देश पर जिला मुख्यालय के आजाद एकेडमी तथा हाईस्कूल अररिया में मनरेगा के तहत अग्रिम राशि का समायोजन कैंप आयोजित किया गया। आजाद एकेडमी में नरपतगंज, पलासी, रानीगंज तथा सिकटी प्रखंड का एवं उवि अररिया में अररिया, भरगामा, फारबिसगंज, जोकीहाट एवं कुर्साकांटा प्रखंड का कैंप लगा। इस दौरान डीएम के द्वारा प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहत्र्ता ने प्रखंडवार अलग-अलग कक्ष में योजना पंजी, योजना अभिलेख, मास्टर राल के आधार पर अग्रिम असमायोजित राशि का समायोजन करवाया। समायोजन की प्रक्रिया देर शाम तक चल रही है। लेकिन जानकारी के अनुसार अररिया में 144.9 लाख, जोकीहाट में 21.12 लाख, पलासी में 46.3 लाख, सिकटी में 20.3 लाख, कुर्साकांटा में 76.3 लाख, रानीगंज में 139.93 लाख, फारबिसगंज में 264.83 लाख, नरपतगंज में 42.21 लाख, भरगामा में 57.8 लाख तथा जिला परिषद में 157.6 लाख रुपये का समायोजन बांकी है। शुक्रवार को हाईस्कूल केन्द्र पर अधिकारी संजय कुमार, रविन्द्र राम, नूर अहमद शिबली, मुकेश कु. सिन्हा, वीसी यादव व आजाद एकेडमी में विजय कुमार झा ने कैंप किया। जबकि प्रभारी डीडीसी जफर रकीब ने दोनों केन्द्रों पर जाकर जायजा लिया।

No comments:

Post a Comment