Araria

Wednesday, November 23, 2011

स्थापना दिवस को ले लोजपा की बैठक



अररिया : लोकजन शक्ति पार्टी आगामी 28 नवंबर को अपना 12वां स्थापना दिवस पटना के गांधी मैदान में मनाएगी। इसी की तैयारी एवं सफलता को लेकर लोजपा की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला के सभी प्रखंडों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस बैठक में विधायक जाकिर अनवर, पूर्व विधायक मायानन्द ठाकुर, पूर्व मंत्री विजय मंडल, दलित सेना अध्यक्ष प्रयाग पासवान, भोला तिवारी, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख प्रतिनिधि अब्दुल हन्नान, शमशाद आलम, युवा अध्यक्ष शम्स मुर्शीद रजा, अरशद रजा, कमाले हक, तनवीर, नुमान, जेड. ए. मुजाहिद, लालू यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। जाकिर अनवर विधायक ने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार झूठे आश्वासन एवं विज्ञापन के सहारे चल रही है। किसान मजदूर परेशान है। वहीं दूसरी ओर पदाधिकारियां की जमकर चांदी कट रही है। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। वहीं, स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए अररिया से हजारों की भागीदारी का निर्णय भी किया गया।

No comments:

Post a Comment