Araria

Monday, November 7, 2011

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक


अररिया : पूर्व मुखिया कन्हैया भगत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह एमएलसी डा. राजेंद्र गुप्ता व एमएलसी डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने श्री भगत के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण झा, वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष किसुन भगत, चंद्र शेखर सिंह बब्बन, विहिप के शिव सुंदर भारती, पारस चंद भारती, सदानंद झा सुधाकर, श्याम भगत तथा भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए कहा कि स्व.भगत सरल व मृदुभाषी व्यक्ति थे तथा उनके दिवंगत हो जाने से मदनपुर पंचायत सहित पूरे प्रखंड को हुई क्षति को जल्दी नहीं भरा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment