Araria

Wednesday, November 9, 2011

बैंक व पोस्टआफिसों में बढ़ रही अंगुठा छाप महिलाओं की संख्या


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अक्षर आंचल योजना चलने के बाद भी साक्षर नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है इन महिलाओं के चलायी गई योजनाएं ज्यादा कागजी साबित हुई।
जानकारी अनुसार रेवाही, खाब्दह, तामगंज, गाड़राहा, बसमतिया, पथराहा, भंगही, फतेहपुर, नाथपुर, खैरागढि़या आदि पंचायतों में अधिकांश महिलाएं निरक्षर है। बैंक व पोस्टआफिस में लेन देन बही पर उनके अंगुठे का निशान देखकर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी महिलाएं साक्षर हो पायी हैं। शाग-सब्जी बेचना, मजदूरी कर बच्चों का परवरिश करना उनका नियति बन चुकी है।
दूसरी तरफ मनरेगा योजना के मास्टर रोल, बैंक व पोस्ट आफिस में पैसे निकालने में अंगुठे का निशान देने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

No comments:

Post a Comment