Araria

Monday, November 7, 2011

पूर्व चेयरमैन के निधन पर जिप अध्यक्ष ने जताया शोक


अररिया : फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान मुख्य पार्षद वीणा देवी के पति अरविंद यादव के निधन पर जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम एवं पूर्व जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शगुफ्ता ने पटना से दूरभाष पर बताया कि अरविंद यादव जैसे सामाजिक व्यक्ति की अभी समाज को जरूरत थी। उनका असमय चला जाना अररिया जिले के लिए एक आघात है। उनके निधन से हुई क्षति को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि मैं व मेरे पति इस दुख की घड़ी में वीणा जी व उनके परिजनों के साथ हैं।

No comments:

Post a Comment