Araria

Sunday, December 11, 2011

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रेणुग्राम : फारबिसंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने रविवार को पुत्र की दीर्घायु की कामना को लेकर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने मानिकपुर बड़ी नहर से जल भरकर बारा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। कलश यात्रा में मधु देवी, कल्पना देवी, उषा देवी, जुला देवी, राधा देवी आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थे। वही इस दौरान प्रकाश यादव, हीरा यादव, राकेश कुमार कलश यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय थे।

No comments:

Post a Comment