Araria

Thursday, December 15, 2011

वाजपेयी का जन्मदिन मनाने का निर्णय


अररिया : नगर भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के प्रागंण में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने की।
बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर प्रत्येक वार्डो में प्रभारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण झा, जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, महामंत्री सुरेन्द्र झा, संजय मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राणा मल्लिक, मनोज कुमार, संजय साह, वीणा राय, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment