Araria

Saturday, December 17, 2011

रमेश गोस्वामी बने सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड परिसर में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पंचायतों के सरपंचों की बैठक सरपंच उदयानंद पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें प्रखंड स्तरीय सरपंच संघ का चुनाव किया गया। जिसमें हांसा पंचायत के सरपंच रमेश गोस्वामी को संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया जबकि रेणु देवी को सचिव, पूनम देवी को उपाध्यक्ष, रजिया खातुन को कोषाध्यक्ष तथा सुभद्रा देवी, सदानंद शर्मा को संपर्क प्रभारी व मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस बैठक में ग्राम कचहरी के आयोजन में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किये गये। मौके पर विभिन्न पंचायत के सरपंच उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment