Araria

Thursday, December 15, 2011

रंगदारी व मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में एनएच 57 का कार्य कर रहे गैमन इंडिया कंपनी के कर्मियों से रंगदारी एवं मारपीट के आरोप में गुरुवार को नरपतगंज पुलिस ने मो. जानीसार एवं मो कलाम नामक दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब खैरा गठिया के समीप कार्य करवाने आए गैमन इंडिया के सुपरवाईजर सतीश कुमार तिवारी से गांव के ही कुछ युवकों द्वारा रंगदारी के रूप में दस हजार रुपया की मांग की गई थी। नही देने पर सीनियर सुपरवाईजर को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जबरन काम बंद करने के लिए कहा।
घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की। इसी क्रम में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी युवक में मो. जानीसार अख्तर पिता मो. सज्जाउद्दीन और मो. कलाम पिता स्व. नुरमोहम्मद शामिल हैं। इस संबंध में पुलिस ने थाना कांड संख्या 362/11 दर्ज की हैं।

No comments:

Post a Comment