Araria

Sunday, December 11, 2011

श्रेष्ठ ताजिया जुलूस अखाड़े हुए सम्मानित


Araria Bihar

फारबिसगंज(अररिया) : मोहर्रम ताजिया जुलूस को लेकर फारबिसगंज थाना परिसर में जागरण कल्याण भारती द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ ताजिया जुलूस निकालने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया। फारबिसगंज एसडीओ जीडी सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ ताजिया जुलूस के लिए दरभंगिया टोला अखाड़ा, शांतिपूर्ण जुलूस के लिए ढोलबज्जा अखाड़ा, पारंपरिक जुलूस के लिए मीर कचहरी अखाड़ा को सम्मानित किया गया। जबकि पुलिस के अच्छे कार्य के लिए एसपी को मिला सम्मान थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर ने ग्रहण किया। इसके अलावा स्व. ताहिर अंसारी के पुत्र साबिर अंसारी तथा वाहिद अंसारी को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुदरी टोला अखाड़ा, पोखरबस्ती, वीरवान चौक, आलम टोला आदि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर एसडीओ श्री सिंह ने शांतिपूर्ण जुलूस निकालने के लिए सभी अखाड़ों तथा गणमान्य लोगों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम के आयोजक जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष सह संचालक संजय कुमार, नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद मोती खान, अशोक फुलसरिया, साबिर, ताहिर अंसारी, अरविंद गोयल, रमेश सिंह, पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment