Araria

Thursday, January 5, 2012

निबंधन नहीं कराने वाली 20 एएनएम पदमुक्त


कुसियारगांव (अररिया) : बिहार निबंधन परिचारिका परिषद से निबंधन नहीं कराने वाली जिले के 20 नर्सो का अनुबंध रद्द करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। सिविल सर्जन सह आरडीडी डा. हुस्न आरा बहाज ने कार्रवाई किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना को भेज दिया जा चुका है। सीएस ने बताया कि सभी एएनएम को नियुक्ति के एक वर्ष के अंदर निश्चित रूप से अपना निबंधन करवाने की हिदायत दी गई थी परंतु बार-बार सूचित करने के बावजूद अभी तक उक्त लोगों ने अपना निबंधन पत्र बिहार परिचारिका निबंधन परिषद पटना से नहीं कराया। पदमुक्त की गयी एएनएम में अररिया प्रखंड की सुविधा कुमारी, नईमा खातुन, नरपतगंज से राजमणि देवी, भरगामा से पिंकी कुमारी, पिंकु कुमारी, रूपा कुमारी, गीता कुमारी, किशलय कली कुसुम, अवंतिका देवी, नीलम देवी, फारबिसगंज के निशा कुमारी, चंदा कुमारी, कविता कुमारी, सिकटी से किरण कुमारी, इण्दुमणी कुमारी, रेणु सिन्हा, कुमारी चन्द्रावती सिन्हा तथा रानीगंज के पिंकी कुमारी, कल्पना कुमारी और पुतुल कुमारी शामिल हैं। ज्ञात हो कि फर्जी प्रमाण पत्र पर नियुक्त व सदर अस्पताल अररिया में पदस्थापित 12 नर्सो में से 11
तो 13 जुलाई 2010 को अचानक ड्यूटी छोड़ घिसक गयी थी।

No comments:

Post a Comment