Araria

Tuesday, January 3, 2012

हरेराम हरेकृष्ण की गूंज से भक्तिमय माहौल

नरपतगंज : नव वर्ष को मंगलमय बनाने हेतु हर वर्ष के भांति कोशी कालोनी द्वार के समीप युवाओं की टोली ने 36 घंटे के अष्टयाम यज्ञ से एक जनवरी को शुभारंभ की। हरे राम-हरे कृष्ण जयकार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हल्की बारिश होने के बावजूद भी अष्टयाम यज्ञ स्थलों पर भारी संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ उमड़ी। अष्टयाम यज्ञ को सफल बनाने में किशोर कुमार, बबलु सिंह, विपीन झा, भागवत सिंह आदि लगे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment