Araria

Friday, January 20, 2012

पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, गिरफ्तार

फारबिसगंज (अररिया) : दहेज उत्पीड़न के एक मामले में भजनपुर निवासी शमशेर अंसारी उर्फ पप्पू अंसारी को फारबिसगंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। पप्पू अंसारी के खिलाफ उसकी पत्‍‌नी जिब्बो खातुन ने गुरुवार को फारबिसगंज थाना में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें (प्राथमिकी सं. 41/12 ) पत्‍‌नी जब्बो ने पति पप्पू पर दहेज के लिए मारपीट करने, मायके से एक लाख रुपया लाने के लिये रोजना प्रताड़ित करने आदि का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment