Araria

Friday, January 20, 2012

भारत नेपाल का संबंध अटूट : भीमराज


जोगबनी (अररिया) : भारत हमारा पड़ोसी ही नही बल्कि बड़ा भाई है। एक बड़े का जो कर्तव्य होता है छोटे के प्रति उसका निर्वाह भारत नेपाल के साथ करता आया है और रहेगा भी।
उपरोक्त बातें बुधवार को विराटनगर भ्रमण के दौरान नेपाल के गृह राज्य मंत्री भीमराज राजवंशी ने लोकतांत्रिक मधेशी फोरम के नेता दिलीप धारेवा के आवास पर भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा। उन्होंने संविधान निर्माण कार्य वर्तमान सरकार के समय में प्रगति पर होने की बात कहा तथा कहा कि वर्तमान सरकार शांति व्यवस्था कार्यक्रम के पक्षधर है और देश में शांति व सुरक्षा का माहौल देखने को भी मिल रहा है। उन्होंने माओवादी लड़ाकू का सेना में समायोजन के प्रश्न पर कहा कि तत्काल 6 हजार लड़ाकू को सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत समायोजन हो जा रहा है। उन्होंने विभिन्न जाति व धर्मो के अलग राज्य की मांग पर कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने व रखने का अधिकार है लेकिन इनकी मांगों को संविधान सभा में रख सर्व सम्मति से किन मांगों को संविधान सभा में रख सर्वसम्मति से किन मांगों को मानी जाए या नही मंथन के बाद हो तय होगा। इस मौके पर विभागीय प्रमुख सह केन्द्रीय सदस्य दिलीप धारेवा, जिला प्रतिनिधि देवराज कार्की, अजय तिवारी, जिला सचिव जयनाथ मंडल व तिलक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment