Araria

Saturday, January 14, 2012

फसल क्षतिपूर्ति राशि वितरित

फारबिसगंज(अररिया) : प्रखंड के अड़राहा पंचायत के लाभुकों के बीच शुक्रवार को ओलावृष्टि से बर्बाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति राशि प्रखंड कार्यालय परिसर में वितरित की गयी। पंचायत के 512 लाभुकों की सूची बनायी गयी है जो ओलावृष्टि से फसल को हुई क्षति के सर्वेक्षण व पंचायत स्तरीय अनुश्रवण समिति की अनुशंसा के बाद तैयार की गयी थी। उन लाभुकों के बीच क्षतिपूर्ति की राशि वितरण का कार्य शुरू किया गया है। प्रखंड के 8-10 पंचायतों के चयनित लाभुकों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि वितरित की जाती है। बीडीओ किशोर कुमार दास द्वारा लाभुकों के बीच राशि वितरित की गयी।

No comments:

Post a Comment