Araria

Saturday, January 14, 2012

स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्यामलाल की जयंती पर समारोह


फारबिसगंज(अररिया) : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी हरिपुर डाक निवासी स्व. श्यामलाल भगत की 120 वीं जयंती शुक्रवार को द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय में डा. जगदीश लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
13 जनवरी 1992 को हरिपुर ग्राम में पैदा हुए स्व. भगत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पौत्र डा. ईश्वर प्रसाद भगत ने बताया कि वे सन् 1920 में अपने गुरू पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी एवं केशवदेव जी चौबे के संरक्षण में स्वाधीनता के आंदोलन में कूद पड़े। अंग्रेजी हुकुमत ने उन्हें भागलपुर कारा में नजरबंद भी रखा। स्व. भगत फारबिसगंज नगर पालिका वार्ड संख्या 3 के पार्षद भी रहे थे। अन्य वक्ताओं में डा. एनएल दास, डा. मोती लाल शर्मा, उमाकांत दास, कृष्ण सिंह, राजकुमार वर्मा, मनोज तिवारी, करूणेश झा, मो. आलम, ब्रजेश गुप्ता आदि ने भी स्व. भगत के आदर्शवादी व्यक्तित्व पर चर्चा की।

No comments:

Post a Comment