Araria

Wednesday, January 18, 2012

प्रलेस सम्मेलन को लेकर तैयारी जारी

भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड के उत्क्रमित मवि. पैकपार में प्रगतिशील लेखक संघ अररिया का तीसरा सम्मेलन आगामी 21 जनवरी को होना है जिसके लिए तैयारी जारी है। सम्मेलन में प्रगतिशील आंदोलन एवं उपन्यास सम्राट प्रेमचन्द पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के अलावे पटना, हाजीपुर, बक्सर के भी लेखक विद्वान भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन मंडल विचार के संपादक भूपेन्द्र ना. मंडल वाणिज्य महा वि. मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. श्यामल किशोर यादव करेंगे। जबकि प्रगतिशील लेखक संघ बिहार के अध्यक्ष डा. ब्रज किशोर पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में साहित्यकारों को साहित्य सम्मान से सम्मानित भी किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रगतिशील लेखक संघ बिहार के सचिव व विद्यालय प्रधान महेन्दू ना. पंकज ने दी है।

No comments:

Post a Comment