Araria

Monday, January 9, 2012

पलासी में बाल मेला संपन्न


पलासी (अररिया) : प्रखंड में सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो दिवसीय बाल मेला का समापन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बीआरसी प्रागंण में किया गया।
बाल मेला के दूसरे दिन सोमवार को बीआरसी प्रागंण में सभी आठों संकुल के छात्र-छात्राओं ने शतरंज, भाषण, संगीत, समूह गान, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, राज्य साधन सेवी अनंत मोहन ठाकुर, प्रखंड साधन सेवी मो. नोमानी, लक्ष्मी कुमारी, समन्वयक कुमार रंजीत, मो. इसराइल, मो. अतीर्कुरहान, अबु कलाम आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment