Araria

Wednesday, February 8, 2012

जमीन मुआवजा को लेकर आक्रोश


नरपतगंज (अररिया) : एनएच 57 निर्माण हेतु नरपतगंज बाजार के खाताधारियों के जमीन को व्यवसायिक के जगह आवासी मुआवजा दिए जाने से आक्रोश है।
नरपतगंज बाजार मधुरा मौजा में है। मधुरा मौजा का आवासीय मुआवजा जिला अवसर निबंधक अररिया के मार्गदर्शक पंजी अनुसार प्रति डिसमिल 28,560 रु. मात्र है। इस बात की पुष्टि अंचल कार्यालय के मधुरा मौजा के राजस्व कर्मचारी विकास कुमार मंडल ने की है। श्री मंडल ने कहा नरपतगंज बाजार में एक मात्र दीपक कुमार के भूमि को ही व्यवसायिक करार दिया गया है। ज्ञात हो कि दीपक कुमार की भूमि पर केरोसीन तेल डिपो है। जिसे दो लाख रु. प्रति डिसमिल रुपये दी जायेगी। दूसरी तरफ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद देव, सुधीर सिंह, अशोक भगत, विनोद भगत, नंदलाल मंडल, मोहन कुमार, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष अनंत राय आदि ने कहा मधुरा मौजा में प्रखंड कार्यालय, प्रखंड पशु चिकित्सालय, कोशी अवर प्रमंडल कार्यालय, अंचल कृषि कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरपतगंज रेलवे स्टेशन, नरपतगंज थाना, प्रखंड स्तरीय डाकघर, हाट गुदरी, मवेशी हाट जिससे सरकार को सलाना सात लाख की राजस्व प्राप्ति, विभिन्न बैंक यथा सेंट्रल बैंक आफ बड़ौदा, कोपरेटिव बैंक की शाखा अवस्थित है। इस मधुरा मौजा की आवासीय मूल्याकंन प्रति डिसमिल 28560 रु. है। वहीं प्रखंड के अंतर्गत ही सोनापुर की 50,000 रु., भोड़हर की 32048, नवाबगंज की 46000, मौजा के आवासीय भूमि का पुनरीक्षित मूल्यांकन आका गया है। जो न्याय संगत नही है। वह दोषपूर्ण है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामानंद देव व सुधीर सिंह ने कहा नरपतगंज बाजार के भूमि खाताधारियों को व्यवसायिक मुआवजा वही एन एच 57 सटे मधुरा मौजा के आवासीय मूल्यांकन मार्ग दर्शन पंजी को जिला अवर निबंधक अररिया द्वारा जल्द सुधार नही किया गया तो विषम परिस्थिति में कोई भी घटना यथा सड़क जाम, सरकारी कार्यालय में ताला बंदी या प्रभावितों द्वारा आत्महत्या आदि घटना घट सकती है। ज्ञात हो कि नरपतगंज बाजार में सैकड़ों दुकानदार प्रभावित हो सकते है।

No comments:

Post a Comment