अररिया : एक सच्चे गुरु के सानिध्य में रहकर कोई भी मनुष्य शांति का अनुभव करने लगता है। शांति प्राप्त करने के लिये गुरु की कृपा भी महत्वपूर्ण है। सत्संग के इस सार को भगत टोला माता स्थान के निकट शुक्रवार को आयोजित शिव गुरु चर्चा में वक्ता संजय बिहारी ने वर्णन किया। स्व. विन्देश्वरी प्रसाद भगत के स्वर्गावास के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय शिव गुरु चर्चा में श्री बिहारी ने शिव रूपी गुण से अवगत कराते हुए कहा कि शिवत्व प्राप्त करने के लिये आत्म ज्ञान बहुत जरूरी है। मनुष्य को आत्म ज्ञान प्राप्ति के एक गुरु की आवश्यकता है। शिव गुरु चर्चा को सफल बनाने के लिए उप मुख्य पार्षद पारस भगत, योगेन्द्र चौधरी, रीता देवी, पार्वती कुमारी, मधु, लाल प्रसाद साह, प्रियंका महताब आलम आदि सक्रिय थे।
No comments:
Post a Comment