Araria

Wednesday, February 8, 2012

बदल रही अल्पसंख्यक महिलाओं की तस्वीर

बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अब अल्पसंख्यक महिलाओं की तस्वीर बदल रही है। स्वयं सहायता समूह चलाकर व बैंकों के मदद से धान से चुड़ा, मुढ़ी, सब्जी आदि तैयार कर बाजारों में बेचकर उससे प्राप्त आमदनी से अपना, अपने परिवारों के खर्चा में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिंदगी का सफर तय कर रही है। मोजीम स्वयं सहायता समूह, इसहाक स्वयं सहायता समूह, बसीक स्वयं सहायता समूह के सदस्या सैसन, नाजिया, शम्मी आदि कहती है कि अब वे स्वयं सहायता समूह के माध्यम अपना खर्चा स्वयं चला रही है। वहीं बैंक आफ बड़ोदा बसैटी शाखा में शाखा प्रबंधक विनोद कुमार कहते है कि वित्तीय वर्ष 24 स्वयं सहायता समूह को बैंक के माध्यम से ऋण दिया गया है। जिसमें कुछ समूह बहुत ही अच्छा काम कर रही है। वे कहते है कि एक समूह में 10 से बीस महिला सदस्य होते हैं।

No comments:

Post a Comment