Araria

Tuesday, February 28, 2012

महाविष्णु यज्ञ को ले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

सिकटी(Sikti Bihar) : प्रखंड के मजरख पंचायत अंतर्गत पीरगंज गांव में महाविष्णु यज्ञ सह कीर्तन के आयोजन को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। करीब एक सौ आठ महिलाओं एवं बालिकाओं ने बकरा नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पूजा किया। मंगलवार को रामचरित मानस का पाठ किया जायेगा तथा बुधवार से एक सौ आठ घंटे का महाविष्णु यज्ञ व संकीर्तन शुरू होगा। इसके आयोजन को लेकर विभिन्न देवी देवताओं की 51 प्रतिमा यहां स्थापित की गयी है। जिसमें भगवान विष्णु विराट स्वरूप की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय यज्ञ समिति एवं युवा संघ की ओर से आयोजित इस महाविष्णु यज्ञ में पड़ोसी देश नेपाल के अलावा स्थानीय कीर्तन समाज को भी आमंत्रित किया गया है। यज्ञ के आयोजन को लेकर पूरे इलाके में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment