Araria

Monday, February 20, 2012

दो टेंपो की भिड़ंत में आधा दर्जन जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : चन्दद्रई मार्ग में प्रेम नगर के समीप दो टेंपो की भिड़ंत में एक टेंपो सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में आधा दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार टेंपो चन्द्रदेई से अररिया आ रही थी। तेज गति में चलने के कारण दोनों में भिड़ंत हो गई, जिसमें जलालगढ़ कनखुदिया निवासी देव नारायण ऋषिदेव, मीना देवी, दिलेर ऋषिदेव, सदानंद व फिरोज व लड्डू ऋषिदेव जख्मी हो गये। इसमें सदानंद व फिरोज को गंभीर चोट लगी है।

No comments:

Post a Comment