Araria

Saturday, February 18, 2012

पोलिया जागरूकता को ले निकाली रैली

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पोलियो उन्मूलन अभियान के सफलता को लेकर सेविकाओं की रैली निकाली गयी। रैली का आरंभ बीडीओ अमिताभ व सीडीपीओ सावित्री दास ने किया। रैली में सेविकाओं ने दो बूंद दवा पोलियो दवा के नारे भी लगाये। रैली मुख्यालय से निकलकर पलासी बाजार, गोपालनगर, बाहर होता हुआ पुन: मुख्यालय में संपन्न हुआ। इस मौके पर वीएमसी मसरूर आलम, महिला पर्यवेक्षिका गजाला परवीन आइशा फातमा, रूपम कुमारी, सेविका तरन्नुम आरा, रानीदेवी नीभा कुमारी, अनिता कुमारी, जुबेरा सहित अनेक सेविका मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment