Araria

Sunday, February 26, 2012

मारपीट: तीन महिला सहित चार जख्मी

कुसियारगांव (Kusiyar Gawon Araria), : कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गया। तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर रहने के कारण अररिया भेजा गया। जहां धारदार हथियार का इस्तेमाल की गयी है। मामला बासगीत पर्चा बनाने को लेकर बताया गया है। जख्मी में शशि नाथ मंडल, शंकुतला देवी, गिरजा देवी, वंदना देवी शामिल है। मामले को लेकर स्थानीय थाना में लगभग एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाने की बात बताई गयी है।

No comments:

Post a Comment