कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गुदड़ी हाट के समीप मैदान में शनिवार को नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ का उद्घाटन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान से चलने वाली इस तीन दिवसीय नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन 108 कुमारी कन्याओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। यज्ञ स्थल से रवाना हुए कलश यात्रा मुख्य बाजार एवं बस्ती होते हुए मरातीपुर स्थित शिव जलाशय में जाकर जल भर कर पुन: जग स्थल पर वापस लौटी। इस महायज्ञ में संत माहात्माओं द्वारा प्रवचन, द्वीप महायज्ञ एवं पूर्नाहुति का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस महायज्ञ के आयोजक रामनाथ गुप्त, सेवक साह, चंद्रमोहन साह, अजय गुप्ता, गुलाब सिंह, प्रणव गुप्ता, योगेन्द्र साह, जीवानंद झा आदि ने बताया कि इस जग में संत धर्मनाथ झा, जयकृष्ण सिंह, गोविंद नाथ झा, राजू सिंह आदि प्रवचन कर्ता के रूप में लोगों को संबोधित करेंगे।
0 comments:
Post a Comment