Araria

Sunday, March 25, 2012

धूलभरी तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त


अररिया : ऐसा पहले नहीं होता था। होली के बाद तेज पछिया हवा जरूर चलती थी, लेकिन धूल के ऐसे बबंडर नहीं होते थे। यह कहना है धूल भरी हवाओं से परेशान जिला वासियों का।
गुरुवार की अहले सुबह से शुरू धूल भरी तेज हवाओं से आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। लोग त्रस्त हैं तथा सड़कों पर यातायात कम हो गई है। चारो तरफ धूल के बादल नजर आते हैं और दृश्यता कम हो गई है। यह स्थिति शुक्रवार को भी बनी रही।
नगर विकास संघर्ष समिति के सचिव नंद मोहन मिश्रा ने बताया कि धूल के बादल सुबह से अचानक बढ़ गए हैं। लोगों के घर में भी धूल की परतें जमी हुई हैं। गृहणियां परेशान हैं।
इधर, इस संबंध में कई पर्यावरणविदों का मानना है कि जिले में फारेस्ट कवर कम होने की वजह से धूल के गुबार बन रहे हैं तथा पछिया हवा के कारण आंधी जैसा नजारा है। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment