Araria

Sunday, March 18, 2012

महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए शिक्षा जरूरी: शगुफ्ता

कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड स्थित ग्रामीण बाल एवं मानव विकास समिति भवन में प्रखंड लोक शिक्षा समिति लक्ष्मीपुर जागिर ईकाई के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देकर सरकार ने उनकी समाजिक स्थिति में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। आज महिलाएं घर की दहलीज लांघकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। बावजूद आज भी महिलाएं शोषित हो रही हैं। इसके लिए आवश्यकता है महिलाओं को शिक्षित होने की। वहीं जिप उपाध्यक्ष भाई उष्मान ने कहा कि आज महिलाएं और गांव की लड़कियां शिक्षा की ओर उन्मुख हो चुकी है। विद्यालयों में छात्राओं की बढ़ती संख्या इसके प्रमाण हैं जो देश हित के लिए एक शुभ संकेत है। प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान समारोह के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास और नये उत्साह का संचार हुआ है। मौके पर एफआरजी गुलेन्द्र कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए कई शिक्षाप्रद गीतों के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बासुकी नाथ झा, पीईओ राम दयाल शर्मा, मुखिया बिरेन्द्र दास, राधा कृष्ण विश्वास, चमललता देवी, अजीत सिंह, विनय झा सहित अनेक लोग शामिल थे। 

No comments:

Post a Comment