नरपतगंज/सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली काफी उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे जवान बूढ़े सभी ने आपसी सद्भाव कायम रखते हुए एक दूसरे के गले मिले तथा अबीर गुलाल लगाकर आर्शीवाद ग्रहण किया तथा युवा वर्ग डीजे के साउंड पर थिरकते नजर आये तथा काफी मनोरंजन किया। वहीं पूर्व सांसद सुकदेव पासवान के आवास पर एसएसबी के कामांडेंट एके सिंह ने पहुंचकर होली का लुत्फ उठाया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुकदेव पासवान, एसएसबी कमांडेंट एके सिंह, आईपीएस मनोज कुमार, राजेन्द्र यादव, विनय ठाकुर (अधिवक्ता), संजीव पासवान आदि उपस्थित थे।
सिकटी संसू के अनुसार रंगों का त्योहार होली प्रखंड के सभी भागों में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया। पर्व के अवसर जहां लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग अबीर लगाया वही बच्चों की टोली में पर्व का खासा उत्साह देखा गया। कीर्तन मंडलियों ने घूम-घूमकर होली के गीत व जोगीरा गाकर पर्व की पौराणिक परंपरा की याद दिलायी। शांतिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण पर्व मनाने के लिए प्रखंड प्रमुख नरगिस बेगम, पूर्व प्रमुख मकरूज्जमा, बीडीओ के के सिन्हा, सीओ एसके पांडे, सिकटी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, बरदाहा थानाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राम कुमार झा 'मुन्ना' कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल सलाम, निर्मल मंडल, बबन झा आदि ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
0 comments:
Post a Comment