Araria

Wednesday, March 28, 2012

भूकंप के झटके से मचा कोहराम, नुकसान नहीं


अररिया : बुधवार की अहले सुबह अररिया सहित सीमावर्ती जिलों में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इसके साथ ही लोग अलसायी आंखों से अचानक जगे लोगों में कोहराम मच गया। झटका महसूस करते ही लोग नींद से जागे और जैसे तैसे घर से बाहर की ओर भागे। हालांकि भूकंप से कहीं भी जानमाल की हानि नहीं होने की सूचना मिली है। हालांकि बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिन्दु नेपाल का विराटनगर रहा। लेकिन नेपाल में भी इस झटके से कोई खास नुकसान नहीं पहुंचने की सूचना है। अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का रिएक्टर 4.9 आंका गया है।
जानकारी अनुसार भूकंप का झटका बुधवार की सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर आया जो चार से पांच सेकेंड तक रहा। बुधवार को भूकंप का झटका आने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सुबह होने के कारण हालांकि कुछ लोगों की नींद खुल गयी थी लेकिन अधिकांश लोगा सोये हुए ही थे। जो जगे थे वे तो तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आये सोये लोग भी जैसे तैसे बाहर की ओर दौड़े। लोगों को इस बार समझने में देर नहीं लगी कि यह भूकंप का झटका है क्योंकि पिछले वर्ष सितंबर माह में भी अररिया में भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया।

No comments:

Post a Comment