Araria

Sunday, March 11, 2012

निधन पर शोकसभा


अररिया : अररिया नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद पन्नालाल यादव का देहांत शुक्रवार की रात्रि हो गया। पूर्व वार्ड पार्षद नगर परिषद अररिया के 22 वर्षो तक वार्ड पार्षद रहे थे। उनका पुत्र रविन्द्र यादव भी वर्ष 2002 से 2007 के बीच वार्ड पार्षद थे। पन्नालाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
इनके निधन पर शनिवार को नगर परिषद कर्मचारी संघ के आह्वान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट क मौन रखकर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की गई। इस मौके पर के कर्मी सोहराब आलम, उपेन्द्र नाथ, वर्मा टीएस मल्लिक, संघ के अध्यक्ष अनंत ठाकुर, मंत्री सत्यनारायण मंडल, मो. इदरीश, अतिकुर्रहमान, मो. असलम, जितेन्द्र ठाकुर, मुबारक, नीलम, संजीव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। इधर पूर्व वार्ड पार्षद के मृत्यु पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व चेयरमेन हंसराज प्रसाद, विजय मिश्र, नगर पार्षद अनुराधा देवी, पूर्व नगर पार्षद ललित मोहन ठाकुर, समाजसेवी नंदमोहन मिश्र, वार्ड पार्षद रेशम लाल पासवान सहित अन्य लोग शामिल है।

No comments:

Post a Comment