Araria

Thursday, March 22, 2012

सेनानायक सहित पांच सम्मानित


जोगबनी (अररिया) : बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को युवा मंच द्वारा उवि जोगबनी से भव्य झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी एवं कई लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें सीमा पर समाजिक चेतना अभियान चलाने वाले व सुरक्षा तथा भाईचारा को ले कार्यरत एसएसबी सेनानायक एकेसी सिंह भी शामिल हैं।
उवि जोगबनी प्रागंण में भला झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी जो मुख्य सड़क से गुजरते हुए स्टेशन परिसर पहुंचा जहां मंच द्वारा झांकी में प्रथम जेनिथ पब्लीक स्कूल एवं द्वितीय स्थान प्रात महेश्वरी बालिका उच्च वि. को सिल्ड से पुरस्कृत किया गया। वहीं समाजिक कार्य एवं स्वास्थ्य हेतु विराटनगर जोगबनी कांवरिया संघ तथा सुभाष चन्द तरफदार, शिक्षा में प्रकाश चन्द विश्वास व सीमा सुरक्षा तथा समाजिक चेतना हेतु एसएसबी सेनानायक एकेसी सिंह को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंटू भगत, भीम राय, के. खान, रमेश चौधरी, योगेश तापडिया, विकास अग्रवाल मंच के सदस्य सक्रिय दिखे।

No comments:

Post a Comment