Araria

Saturday, March 17, 2012

अब तक नहीं बांटी गयी डीजल अनुदान की राशि


भरगामा (अररिया) : भरगमा प्रखंड में डीजल अनुदान की राशि आवंटन के बावजूद उसका लाभुकों के बीच वितरण नहीं किये जाने से लाभुक किसानों में आक्रोश व्याप्त है। अधिकांश किसान इसके लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध में आदोलन चलाने के मूड में है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखाड़ के बाद डीजल अनुदान के मद में करोड़ों की राशि कम से कम आठ महीने पूर्व ही प्रखंड प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। बावजूद इसके महीनों बाद भी यह राशि वितरित नहीं की जा सकी है। किसान हरिमोहन झा, सुधीर नाथ झा, त्रिलोक नाथ झा, कुंदन चौधरी तथा प्रतिनिधियों में पंसस शितांशु शेखर पिंटू, पूर्व पंसस सरीता भारती आदि का कहना है कि डीजल अनुदान की राशि वितरण करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कई बार दवाब बनाया गया। प्रखंड प्रशासन द्वारा लाभार्थी की सूची भी तैयार की गई बावजूद इसके राशि का अबतक वितरण नहीं हो पाया है।

No comments:

Post a Comment