Araria

Thursday, March 22, 2012

बरामद महिला के शव की हुई पहचान



अररिया : बीते 17 मार्च को अररिया आरएस स्टेशन पर कटिहार-जोगबनी पैसेंजर ट्रेन से लावारिस अवस्था में उतारी गयी टीन के बक्सा में बंद महिला के शव की शिनाख्त कर ली गयी है। शव की पहचान मधेपुरा जिला के श्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा रजाई टोला निवासी अखिलेश मंडल की पत्‍‌नी रिंकी देवी के रूप में की गयी है। माता-पिता ने अपनी पुत्री का शव दाह संस्कार के लिए मांग की है। एसपी ने एसडीपीओ मो. कासिम एवं आरएस थानाध्यक्ष अनिल गुप्ता को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दफनाए गए शव को उखाड़ कर पीडि़त पिता को सौंपने का निर्देश दिया है। दफन शव को उखाड़ने की प्रक्रिया शुक्रवार को की जायेगी। गुरुवार को भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला निवासी मृतका के पिता बुच्चन मंडल, मां, चाची एवं अन्य लोगों ने शव की तस्वीर एवं उसके दो साड़ी की पहचान कर शव की शिनाख्त की है। पीड़ित पिता एवं उनके परिजनों ने नगर थाना में अररिया के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे के समक्ष बेटी के गायब होने की पूरी जानकारी दी है। इधर घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता श्री मंडल ने बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व अखिलेश मंडल साथ की थी। बीते 14 मार्च को उनके पड़ोसियों ने सूचना दी कि दामाद एवं बेटी आग की चपेट में आने से जख्मी हो गये हैं। जिन्हें चिकित्सा के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर वे अपने दामाद व बेटी का हालचाल लेने पूर्णिया पहुंचे तो अस्पताल में बताया कि उनकी पुत्री गायब हो गयी है। 

No comments:

Post a Comment