Araria

Thursday, March 8, 2012

होली में रहेगी शराब पर पूर्ण पाबंदी


अररिया : शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने के लिए मंगलवार को नगर थाना परिसर में लोग संवाद सह शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ श्री कुमार ने पर्व के दौरान अनुमंडल के तमाम शराब दुकान बंद करवाने की बात कही है। वहीं बैठक में पहुंचे बुद्धिजीवियों के सुझाव पर पुलिस कर्मियों ने विशेष एहतियात बरतने का आश्वासन दिया है। बैठक में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि पर्व में विशेष सुरक्षा के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान के द्वारा संयुक्त आदेश पूर्व में ही जारी हो चुका है। जारी आदेश के मुताबिक पुलिस जगह-जगह हुड़दंगियों से निपटने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। मौके पर बुद्धिजीवियों ने शहर में लगे जगह-जगह टेम्पों स्टैंड को व्यवस्थित करवाने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, पार्षद रेशम लाल पासवान, मो. यासीन, नूर आलम, सुकदेव ठाकुर, संजय अकेला, गुड्डू, नगर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व पार्षद अब्दुल, मन्नान अंसारी, रामाकांत जायसवाल, उप मुख्य पार्षद पारस भगत, महताब आलम, संजय झा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment