Araria

Wednesday, March 14, 2012

तत्कालीन बीडीओ के खिलाफ चार्जसीट दाखिल


अररिया : डेहटी पैक्स में विभिन्न विकास योजना मद की पौने दो करोड़ सरकारी राशि के गबन से संबंधित एक लंबित मामले में अररिया के तत्कालीन बीडीओ मो. परवेज उल्लाह समेत तीन के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल हुआ है।
अररिया के तत्कालीन बीडीओ रहे मो. परवेज उल्लाह को डेहटी पैक्स से संबंधित चार मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है। अररिया के वर्तमान बीडीओ नागेन्द्र पासवान ने विगत 16 अगस्त 11 को अररिया थाना कांड संख्या 404/11 दर्ज कराया था। जिसमें इंदिरा आवास व अन्य सरकारी राशि पलासी प्रखंड के डेहटी पैक्स में जमा करने तथा उक्त राशि का दुरूपयोग करने का आरोप है। जिसमें मो. परवेज उल्लाह नामजद अभियुक्त हैं।
पुलिस ने जाच में पाया गया कि बिहार प्रशासनिक सेवा के उक्त अधिकारी मो. परवेज उल्लाह ने डेहटी पैक्स में खाता खोला तथा जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर उक्त पैक्स में एक करोड़ 75 लाख 50 हजार राशि जमा कराया। उक्त राशि उनके कार्यकाल में 25 मई 07 से 21 अगस्त 08 के बीच जमा की गयी। जबकि जिला मुख्यालय स्थित अररिया प्रखंड में राष्ट्रीयकृत बैंक व पोस्ट आफिस मौजूद हैं। अनुसंधान कर्ता बने पुलिस ने भी अपने खोजबीन में इस बात की पुष्टि की है तथा पाया है कि उक्त तत्कालीन बीडीओ ने डेहटी पैक्स के अध्यक्ष पंचानंद विश्वास, पैक्स प्रबंधक रूद्रानंद झा की मिली भगत से सुनियोजित षडयंत्र किया तथा सरकारी राशि का बंदरबाट किया है। सरकार के विशेष कार्य पदाधिकारी सह उप सचिव अजय कुमार सिंहा के जारी पत्र के जारी पत्र के आलोक में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

No comments:

Post a Comment