Araria

Sunday, March 18, 2012

सनसनी : बक्से में बंद मिला महिला का शव


अररिया : कटिहार से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से शुक्रवार को सुबह अररिया आरएस रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने एक बंद बक्सा उतारा जिसमें एक महिला का शव पड़ा था। बड़ा माल समझ कर उसने जब घर लाकर बक्से को खोला तो उसमें शव देखकर दंग रह गया। आनन-फानन में उसने उस बक्से को सड़क किनारे फेंक दिया। लोगों की सूचना पर जब पुलिस ने बक्सा बरामद कर उसे खोला तो उसमें एक महिला का शव पाया गया। एसपी शिवदीप लांडे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की तथा पुलिस को छानबीन करने का निर्देश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी थी। शव की गला दबाकर हत्या की गयी है और उसे बक्सा में बंद कर ट्रेन पर चढ़ा दिया गया। महिला के गले पर रस्सी का दाग स्पष्ट झलक रहा था। पुलिस ट्रेन से बक्सा उतारने वाले पहड़िया नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कटिहार से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब साढ़े आठ बजे अररिया आर एस स्टेशन पहुंची। उसमें एक टीन का बक्सा लावारिस अवस्था में रखा था। अररिया आर एस निवासी पहड़िया नामक एक चोर की नजर पहले से ही उस बक्से पर थी। आरएस स्टेशन पर उक्त युवक ने उसे उतार लिया तथा रिक्शा पर लादकर अपने घर ले आया। घर में जब उसने बक्सा खोला तो उसमें 20-25 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा था। शव देखते ही वह डर गया और उसे उठाकर रहिकपुर जाने वाली सड़क के बगल में फेंक दिया। इसी बीच आस-पास के लोगों ने जब सड़क किनारे बक्सा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी तब मामला प्रकाश में आया। पुलिस फिलहाल उस पहाड़िया नामक युवक की तलाश में लगी है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उस युवक को अ‌र्द्धविक्षिप्त बताया है।

No comments:

Post a Comment