Araria

Thursday, March 8, 2012

असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

बसैटी (अररिया) : रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर रानीगंज प्रखंड के म.वि. गीतवास में दंडाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी के अध्यक्षता में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। दंडाधिकारी श्री मंडल ने बताया कि होली पर्व में शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए पुलिस बल के अलावा 16 के संख्या में विद्यालय के स्काउट गाईड के छात्र को भी तैनात किया गया है। असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। 9 मार्च को सभी शराब की दुकान बंद रहेंगे। इस अवसर पर मुखिया ममता देवी, अजय कुमार, सीआरसी मनीन्द्र सिंह चंद किशोर मंडल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment