Araria

Thursday, April 26, 2012

ऐतिहासिक सुंदरनाथ शिव धाम का नवनिर्माण शुरू



कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ शिव धाम के नवनिर्माण का शिलान्यास गुरुवार को पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार मंडल एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस प्रसिद्ध शिव मंदिर को सार्वजनिक सहयोग से भव्य रूप देने का निर्णय सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने लिया है। ज्ञात हो कि इस मंदिर के नव निर्माण का कार्य विराटनगर के मारवाड़ी आसकरण अग्रवाल के द्वारा प्रारंभ किया गया था परंतु कतिपय कारणों से आज कई वर्षो से निर्माण का कार्य अधुरा पड़ा है। पूर्व राज्य मंत्री विजय कुमार के नेतृत्व में मंदिर निर्माण कमिटी गठित कर नए सिरे से भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। तकनीकी अभियंता शेष नारायण सिंहा के निर्देश पर मजबूती का ध्यान रखते हुए नक्शा तैयार कर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर श्री मंडल ने इस ऐतिहासिक शिव मंदिर के निर्माण में भक्त जनों से सहयोग की अपील की है। मौके पर रामजी गुप्ता, मोहन मंडल, जयनारायण सिंह, बलराम मंडल, पुजारी सिंहेश्वर गिरी, घनश्याम गिरी, रामप्रसाद शर्मा, रामदेव सरदार, रमण कुमार वर्मा, विजय केसरी, मो. इस्लाम, उपेन्द्र सिंह आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment