Araria

Wednesday, April 11, 2012

.. और सफाई के लिए तरस गया रेणु कुंज

अररिया : 11 अप्रैल का दिन अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्यतिथि है। बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय में प्रशासनिक महकमों के निकट अवस्थित रेणु कूंज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर धूल की मोटी चादर दिखी। रेणु कुंज के कुछ कदम की दूरी पर नगर थाना, नप कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद कुंज में सफाई नही हुई। जब साहित्यकारों की टोली रेणु प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची तो लोग गंदगी देख भौंचक हो गये। तब साहित्यकारों की भीड़ में से विश्वनाथ श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनू ने प्रतिमा को साफ किया।

No comments:

Post a Comment