Araria

Thursday, April 26, 2012

आब कोना हैतेय हम्मर बिटिया की शादी हो बाबू..



अररिया : आब कोना हैतेय हम्मर बेटी की शादी..। एक्खन तो कोई तैयारी नैय भेलैय और हम्मर सुहाग हमरा छोड़ के चैल गेलैय हो बाबू..। यह करूण क्रंदन कटिहार के फलका के पास सड़क दुर्घटना में मारे गये वार्ड 23 के सुरेश कुमार मंडल व वार्ड 8 के भागीरथी गंगा की पत्‍‌नी व परिजनों की है। गुरुवार की सुबह जैसे ही उनके घरों में मोबाइल से घटना की जानकारी पहुंची परिवार वालों पर जैसे पहाड़ ही टूट गया। दोनों के माता-पिता, तथा पत्‍‌नी की हालत बिगड़ने लगी। सुरेश की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्‍‌नी व मां की तबीयत बिगड़ गई। जबकि भागीरथी गंगा के माता-पिता व भाईयों के आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। सुरेश को करीब 13-14 वर्ष की पुत्री है जिसकी शादी के लिए उसने बड़े ही अरमान सजा रखे थे। लेकिन शायद उपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए इतने कम उम्र में भगवान ने सुरेश व भारती को अपने पास बुला लिया।

No comments:

Post a Comment