Araria

Sunday, April 29, 2012

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान लोगों को चिढ़ा रहा मुंह

नरपतगंज (अररिया) : सरकार द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान प्रखंड क्षेत्र में लोगों को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के कई गावों में आज भी लोग खुले जगहों में शौच जाने को मजबूर हैं। शौचालय के अभाव में खासकर गरीब महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है तथा लोग रोग के शिकार हो रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रखंड के अधिकांश गांवो मैं शौचालय नहीं होने के कारण गांव के पुरूष एवं महिलाएं सड़क किनारे शौच जाने को विवश हैं। लोगो ने बताया कि सरकार द्वारा बीपीएल परिवार वालों को शौचालय देने की योजना प्रखंड के कई पंचायतों में चलायी गई लेकिन अच्छी गुणवता नहीं होने के कारण यह योजना विफल साबित हो रही है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान का असर नरपतगंज प्रखंड में देखने को नहीं मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment